रूफ़टॉप सोलर कितने का पड़ता है?

अपना मासिक बिजली बिल चुनें और देखें कौन-सा सोलर साइज़ सही है, सरकारी सब्सिडी के बाद आप कितना देंगे और कितनी बचत होगी।

मेरा मासिक बिल लगभग है₹1,000 → 1 kW₹2,000 → 2 kW₹3,000 → 4 kW₹5,000 → 6 kW₹8,000 → 10 kW

कीमत सूची: 1kW से 10kW

अपने घर के लिए देखें

मुझे पता है
कीमत या रेट बदलें
सब्सिडी से पहले। हमने सामान्य कीमत भरी है।
बिल की रकम ÷ बिल की यूनिट

आपके लिए कौन-सा साइज़ सही है?

सोलर साइज़इतने मासिक बिल के लिएआप देंगे (सब्सिडी के बाद)रोज़ की यूनिट
1 kW₹800₹30,000 से ₹50,0004
2 kW₹1,700₹60,000 से ₹90,0008
3 kW₹2,500₹87,000 से ₹1.32 लाख12
4 kW₹3,400₹1.37 लाख से ₹1.92 लाख16
5 kW₹4,200₹1.82 लाख से ₹2.52 लाख20
6 kW₹5,100₹2.32 लाख से ₹3.12 लाख24
8 kW₹6,800₹3.22 लाख से ₹4.22 लाख32
10 kW₹8,500₹4.02 लाख से ₹5.22 लाख40

पूरा सिस्टम लगवाने की सामान्य कीमत। खरीदने से पहले 2–3 कोटेशन ज़रूर लें।

और टूल

ये शब्द आपको दिखेंगे

kW (किलोवाट)
सोलर सिस्टम का साइज़। ज़्यादा kW = ज़्यादा पैनल = ज़्यादा बिजली।
यूनिट
बिजली बिल की एक यूनिट (1 kWh)। एक पंखा पूरे दिन चले तो लगभग 1.5 यूनिट खर्च होती है।
सब्सिडी
पीएम सूर्य घर योजना में सरकार सिस्टम लगने के बाद यह पैसा आपके खाते में वापस देती है।
ऑन-ग्रिड
बिना बैटरी, बिजली लाइन से जुड़ा सोलर। सब्सिडी केवल ऑन-ग्रिड सिस्टम पर मिलती है।
नेट मीटर
दो-तरफ़ा मीटर। यह लाइन से ली गई और पैनल से लाइन में भेजी गई, दोनों यूनिट गिनता है।
DCR पैनल
भारतीय सेल से बने पैनल। सब्सिडी के लिए ज़रूरी हैं; इंस्टॉलर यही लगाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

2026 में घर के लिए सोलर पैनल की कीमत कितनी है?

पूरा सिस्टम 1 kW के लिए लगभग ₹60,000 से ₹80,000, 3 kW के लिए ₹1.65 लाख से ₹2.1 लाख और 10 kW के लिए ₹4.8 लाख से ₹6 लाख का पड़ता है। फिर सरकारी सब्सिडी ₹78,000 तक वापस देती है।

सरकार कितनी सब्सिडी देती है?

पीएम सूर्य घर योजना में: 1 kW पर ₹30,000, 2 kW पर ₹60,000 और 3 kW या ज़्यादा पर ₹78,000। यह सिस्टम लगने के बाद आपके बैंक खाते में आती है।

मुझे कितने साइज़ का सोलर चाहिए?

अपना मासिक बिल देखें। मोटे तौर पर: ₹1,000 तक → 1 kW, ₹2,000 → 2 kW, ₹2,500–3,000 → 3 kW, ₹4,000–5,000 → 5 kW। हर kW के लिए लगभग 100 वर्ग फ़ुट खुली छत चाहिए।

1kW सोलर रोज़ कितनी यूनिट बनाता है?

रोज़ लगभग 4 यूनिट, धूप वाले राज्यों में थोड़ा ज़्यादा। अपना शहर देखें।